पुणे में 7 से 10 सितंबर 2026 तक सजेगा मैन्युफैक्चरिंग का नया मंच, पीएमटीएक्स और फैक्टेक एक्सपो का होगा आयोजन

भारत के तेजी से बदलते मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई तकनीक और आधुनिक समाधानों से जोड़ने के लिए इंडियन मशीन टूल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMTMA) की तरफ से पुणे मशीन टूल एक्सपो (PMTX) 2026 और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो (FACTEQ) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेगा इंडस्ट्रियल शो 7 से 10 सितंबर तक पुणे इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (PIECC), मोशी में आयोजित होगा। इस एक्सपो में ऑटोमेशन से लेकर रोबोटिक्स तक इंडस्ट्री 4.0 का दम दिखेगा।
मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस आयोजन में देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को आधुनिक समाधानों से लैस करने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग, कैपिटल गुड्स और MSME सेक्टर से बड़ी संख्या में बिजनेस विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।
- आयोजक संस्था: इंडियन मशीन टूल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMTMA)
- तारीख: 7 से 10 सितंबर
- स्थान: पुणे इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (PIECC), मोशी
- एग्जिबिटर्स: 175 से अधिक
पुणे मशीन टूल एक्सपो 2026 में क्या होगा प्रदर्शित
इस मेगा इंडस्ट्रियल शो में 175 से अधिक एग्ज़िबिटर अपनी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में मशीन टूल्स, मेटल कटिंग-फॉर्मिंग, टूलिंग, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, मेट्रोलॉजी और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी शामिल होंगी।
यह एक्सपो तकनीकी प्रदर्शन के साथ बिजनेस नेटवर्किंग, नए सप्लायर खोजने और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के लिए भी महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो (FACTEQ) 2026 की मुख्य विशेषताएं
PMTX 2026 के साथ ही फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो (FACTEQ) 2026 का भी आयोजन किया जाएगा। इस हिस्से में फैक्ट्री इक्विपमेंट, मटीरियल हैंडलिंग, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी-एफिशिएंट सिस्टम और स्मार्ट फैक्ट्री सॉल्यूशंस आकर्षण का केंद्र होंगे।
IMTMA के डायरेक्टर जनरल एवं CEO जिबाक दासगुप्ता ने कहा कि आज मैन्युफैक्चरर्स केवल मशीन नहीं, बल्कि एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन चाहते हैं। लाइव डेमो और टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स से सीधा संवाद बेहतर निवेश फैसलों में मदद करेगा।